वो कहते है सनी गज़ले तो कई लिख चुके हो तुम मुझे लेकर अब कोई कविता लिख कर दिखाओ ।
चाहते हो तुम मुझे कितना ये बात अपनी कविता के ज़रिए मुझे बताओ ।
शुरवात मैं कविता की करने जा रहा हूं ।
दिल धाम के पढ़ना मैं अपनी इबादत के लिये ग़ज़ल नहीं कविता लिखने जा रहा हूं ।
आंखें आपकी है इतनी गहरी ।
अक्सर इन पर मेरी नज़र हर बार है ठहरी ।
आपकी खुली जुल्फों के बारे में मैं क्या कहूं ।
दिल कहता है मेरा मुझसे बस मैं सामने बिठा लूं आपको और देखता रहूं ।
गाल है आपके इतने गोरे और सुरख लाल ।
खुदा ने फुर्सत निकाल के बनाया है आपको बा कमाल ।
आपके गोरे गालों पे खुदा ने जो काला तिल है बनाया ।
उसी ने आपको लोगों की नज़र लगने से है बचाया ।
होंठ आपके है जैसे कोई खूबसूरत गुलाब ।
पहनते हो आप एक से बढ़कर एक लिबास ।
सावन में बादल देखकर जैसे मोर का मचलना ।
अच्छी तरह से आता है आपको बड़ी अदा के साथ चलना
संगमरमर जैसा आपने हुसन पाया है ।
इंसान तो क्या आपने तो खुदा को भी अपना दीवाना बनाया है ।
खूबसूरत हो आप इतने आपको देखकर तो आसमान का चांद भी अक्सर शरमाया है ।
आपको बनाने के खुदा ने वो ढांचा ही ये कहकर तोड़ दिया आपके जैसा कोई और चेहरा मुझसे ना बन पाया है ।
कुछ लोगों को होती है मेकअप की जरूरत ।
लेकिन आपके लिये इतना कहूंगा खूबसूरत हो आप इतने और इतनी प्यारी है आपकी सूरत आपको किसी मेकअप की ज़रा सी भी नहीं है जरूरत ।
जब आप कहोगे मैं आपके लिये ग़ज़ल या कविता लिख कर दिखाऊंगा ।
इबादत करने लगा हूं आपकी इतनी ज्यादा मैं आपको अपनी जान से भी ज्यादा चाहूंगा ।
अंत में आपसे इतना पूछना चाहूंगा के क्या आपको ये कविता पसंद आई ।
जी जान लगा दी मैंने अपनी क्या आपके दिल तक ये कविता पहुंच पाई ✍️

