गज़ल (इबादत)
तुम कहो तो तुमको, एक हसीं ख़्वाब लिख दूँ।।
तुम कहो तो तुम्हारे होंठो को, गुलाब लिख दूँ।।
तुम्हारी जुल्फों को लिख दूँ, घने काले बादल मैं।।
तुम कहो तो तुम्हारी आँखों को, शराब लिख दूँ।।
उड़ते आँचल को तुम्हारे, लिख दूँ आसमान मैं।।
मुस्कुराहट को तुम्हारी, फूलों का बाग लिख दूँ।।
तुमको पढ़ रहा हूँ मैं धीरे- धीरे ना जाने कब से।।
तुम कहो तो तुमको, इश्क़ की किताब लिख दूँ।।
कोई पूछे सबसे खूबसूरत क्या है, इस दुनिया में।।
तुम्हारी तस्वीर दिखाकर, उसका जवाब लिख दूँ।।
लेखक_जगजीत सिंह सनी ।।

