प्रभु आपसे कर रहा आज सनी एक दुआ ।
मां बाप के एक बेटे के साथ ये क्या हुआ ।
उस बच्चे पे बहुत बड़ी मुसीबत आ गई ।
ऐसा लगता है जैसे प्रभु उस बच्चे को किसी की नज़र लग गई ।
मानता हूं प्रभु मुसीबत है बहुत बड़ी ।
लेकिन हल हो जाती है बड़ी से बड़ी मुश्किल जब प्रभु आपकी नज़र मुसीबत पर पड़ी ।।
लोगों तो करते थे और करते रहेंगे हमेशा उल्टी सीधी बातें ।
समझ नहीं आ रहा प्रभु उस बच्चे और उसके मां बाप का कैसे दिन गुज़र रहा होगा कैसे कट रही होंगी राते ।
अभी तो उस बच्चे की ज़िन्दगी ठीक से शुरू होनी है ।
पता नहीं प्रभु ये मुश्किल कब हल होनी है ।
रिश्तेदारों कई तरह के उस बच्चे को ताने मार रहे ।
कुछ लोग अपने मन से तरह तरह की बाते बना रहे ।
हिम्मत नहीं है आज मुझ में लेकिन दुख देखा नहीं जा रहा मुझसे उस बच्चे का और उसके परिवार का इसलिए तो प्रभु,नीलू दीदी और मेरी मां मिलकर अपने बेटे सनी से उनके दर्द पर लिखवा रहे✍️

