डिप्रेशन किसी इंसान की ज़िन्दगी में तभी आता।

जब कोई अपना छोड़ के उसे बड़ी दूर चला जाता।


काम में अगर किसी को हद से ज्यादा पड़ जाये घाटा।

डिप्रेशन उस इंसान की ज़िन्दगी में भी बड़ी जल्दी है आता।


गलत ख्याल दिमाग में सारा दिन पता नहीं कितनी दफा आता।

डिप्रेशन जैसी खतरनाक बीमारी से कोई कोई ही बाहर निकल पाता।


चुप हो जाता इंसान किसी से कुछ चाह के भी कह नहीं पाता।

ना दिन को चैन ना रात को सकून मिल पाता।


दर्द किसी अपने के जाने का कभी भी नहीं भर पाता।

बहुत कम लोग ही होते है ज़िन्दगी में ऐसे जिन्हें किसी का दर्द समझ में आता।


डिप्रेशन की बीमारी बहुत कम डॉक्टरों की समझ में आई।

कुछ डॉक्टरों ने तो इस बीमारी के नाम पर भी पूरी लूट है मचाई।


डिप्रेशन के मरीज़ को नींद की गोलियां खाने को देते।

कभी डोज कम तो कभी ज्यादा देते।


सारा दिन या तो मरीज़ सोता।

जब आ जाये किसी की याद वो ना चाहते हुऐ भी वो इंसान बहुत रोता।


डिप्रेशन के शिकार मरीज़ का बस एक है इलाज़।

प्यार से उसे समझाई जाये कोई भी बात।


ना उसके आगे चीखों ना चिलाओ।

ज्यादा ना भी हो सके थोड़ा थोड़ा उसे रोज़ जरूर हंसाओ।

कभी कही अच्छी जगह जो उसे पसंद हो वहां उसे घुमाने के लिये जाओ।


जहां कोई दवा भी काम नहीं आती।

लेकिन अपनों की दुआओं में और अगर प्रभु किरपा कर दे तो डिप्रेशन तो क्या चीज़ है कैंसर जैसी बीमारी भी ठीक हो जाती।


प्रभु नीलू दीदी और मेरी मां के आशिर्वाद के बिना सनी से एक लाईन तक लिखी नहीं जाती✍️