सबसे पहले तो आप सबको बहुत बहुत बधाई ।

क्योंकि हमारे देश का सबसे बड़ा त्यौहार दीपावली है आज आई 


प्रभु,नीलू दीदी और मेरी मां से हर रोज़ सनी को लिखने की हिम्मत ऐसे ही मिले ।

दुआ करता है सनी बस यही इस दीपावली सबको खुशियां मिले ।


हर घर में आज पूजा अर्चना होगी ।

बहुत ही शानदार नज़ारा होगा क्योंकि कई घरों में एक साथ दीपमाला होगी ।


हर कोई आज मंदिर गुरुद्वारे जायेगा ।

जिनके अपने उनसे बिछड़ गये उनका चेहरा याद जरूर आयेगा ।


बच्चे पूजा होते ही पटाखे चलाने लग जाएंगे ।

जो घर के बड़े होंगे वो बच्चों को ध्यान से पटाखे चलाने के बारे में समझाएंगे ।


आज के दिन पूरा देश सजाया जायेगा ।

यूपी में तो कई लाख दियो को एक साथ जलाया जायेगा ।

नगरी है ये श्रीराम की इसलिए इसकी शोभा को और बढ़ाया जायेगा ।


अमृतसर स्वर्ण मंदिर में की हुई दीपवाला और आतिशबाज़ी का नज़ारा जो भी देखेगा वो ये नज़ारा कभी भूल ना पायेगा ।

प्रभु,नीलू दीदी और मेरी मां का आशिर्वाद अपने बेटे सनी से पता नहीं क्या क्या लिखवायेगा ✍️