बहुत ही खास कल का दिन रहा ।
क्योंकि देश की बेटियों के नाम कल का दिन रहा ।
हर किसी ने देश की बेटियों की तारीफ़ में कुछ ना कुछ कहा ।
चलो बताते है कल के दिन का सारा हाल ।
हॉकी में देश की बेटियों ने मेडल जीता पूरे 16साल बाद ।
उसके कुछ ही देर बाद एक और खुश ख़बरी आई जब देश की एक और बेटी बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीत के लाई ।
पूरे देश ने तालियां बजाईं ।
कौन कहता है बेटियां बेटों से कम है ।
दिखा दिया देश की बेटियों ने हम सब में बहुत दम है ।
उसके बाद बड़ा ही दिलचस्प क्रिकेट का मैच था ।
देश की बेटियों का ऑस्ट्रेलिया की टीम के साथ फाइनल मैच था ।
भारत की बेटियों के पास गोल्ड मेडल जीतने का एक सुनहरी मौका था ।
ऑस्ट्रेलिया टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुऐ 161रन बनाये ।
भारतीय टीम ने बड़ी जल्दी अपने विकेट गवाएं।
अच्छी कोशिश के बाद भी हम क्रिकेट में गोल्ड मेडल ना जीत पाएं ।
इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के बेटे,और बेटियां पहले से भी ज्यादा अपनी जी जान लगा रहे है ।
इसलिए कोई गोल्ड मेडल,कोई सिल्वर तो कोई ब्रोंज मेडल जीत के ला रहे है ।
देश को इन खिलाड़ियों पर हमेशा गर्व रहेगा ।
प्रभु,नीलू दीदी और मेरी मां का आशिर्वाद लेकर उनका बेटा सनी लिखने के कलम उठाता रहेगा ✍️

