एक बार फिर से नीरज चोपड़ा ने अपने देश का मान बढ़ा दिया ।
जब विश्व एथलेटिक्स में अपने देश के लिये रजत पदक जीत कर दिखा दिया ।
बधाई देने वालों की लाइन लगी है ।
क्योंकि एक बार फिर ये खुशी बड़ी है ।
पिछले साल स्वर्ण पदक जीता था ।
अपना लोहा पूरी दुनियां में मनवाया था ।
नीरज चोपड़ा कहते है घरवालों का साथ और खुद की मेहनत एक दिन जरूर रंग लाती है ।
अगर इंसान की नियत साफ़ है तो हर मुश्किल हल हो जाती है ।
बहुत लोगों ने एक वक्त इनका खूब मज़ाक था बनाया।
लोग अक्सर इनसे कहते थे भाला फेंक के भला आज तक कौन गोल्ड मेडल जीत पाया।
लेकिन जब नीरज चोपड़ा ने ये काम सच में करके दिखाया।
तो उन्हीं लोगों ने सबसे पहले पूरी इज़्ज़त के साथ इनके आगे अपना सिर झुकाया।
अपने मां बाप और अपने शहर पानीपत का इन्होंने नाम पूरी दुनियां में चमकाया।
बड़ी बड़ी कम्पनियों ने नीरज चोपड़ा को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया।
बचपन में थे ये काफ़ी मोटे।
लेकिन इरादे इन्होंने कभी अपने रखे नहीं थे छोटे।
13साल की उम्र में दौड़ लगाने के लिये स्टेडियम जाना।
क्या किसी ने सोचा होगा नीरज चोपड़ा ने एक दिन देश के युवाओं के लिये मिसाल बन जाना।
प्रभु,नीलू दीदी और मेरी मां ने मिलकर अपने बेटे सनी को हर बार लिखना सिखाना ✍️

