कुश्ती के थे जो असली किंग

बात करूंगा उनकी नाम था जिनका दारा सिंह।


 पंजाब का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया था

जब रामयन में इन्होंने हनुमान जी का रोल अदा किया था।


अमृतसर से इनका रिश्ता है पुराना

अच्छे अच्छे पहलवानों ने इनके नाम का उस वक्त लोहा माना।


फ्री स्टाइल कुश्ती के थे ये असली हीरो

अच्छे अच्छे पहलवान इनके आगे खुद को समझते थे जीरो।


कई मेडल ये भारत के लिऐ अपने ज़माने में जीत के लाये

दारा सिंह जी को आज भी उनके चाहने वाले भूल ना पाये।


अपने 55साल के कैरियर में 500मुकाबलों में दारा सिंह जी ने कुश्ती करी

लेकिन ऐक भी पहलवान इन्हें हरा ना पाया सोच के देखो ये बात है कितनी बड़ी।


पहली फिल्म संगदिल में किया था इन्होंने काम

 जिसमे दलीप कुमार और मधुबाला जैसे थे बड़े कलाकार।


कई और फिल्मों में भी इन्होंने अपनी किस्मत को था आजमाया

दारा सिंह जी का नाम बहुत कम समय में बच्चों से लेकर बड़ों की ज़ुबान पे आया।


प्रभु, नीलू दीदी और मेरी मां ने आज पहले प्राण साहब तो अब दारा सिंह जी जैसे महान अदाकारों के बारे में लिखने के लिये अपने बेटे सनी के हाथों में कलम को थमाया ✍️