जिनका नाम है अमरजीत सिंह चावला ।
कोई नहीं कर पायेगा इस उम्र में इनकी जैसी यात्रा करने का मुकाबला ।
हिंदुस्तान से लेकर लंदन तक इन्होंने कार चलाई ।
दुनियां के हर एतिहासिक गुरद्वारे में जाकर इन्होंने अपनी शरदा दिखाई ।
उम्र से ज्यादा अमरजीत सिंह चावला जी के हौंसले बड़े थे ।
जहां जहां सिखों के पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी के और गुरु तेग बहादुर जी के चरण पड़े थे ।
अमरजीत सिंह चावला जी हर उस गुरुद्वारे के सफ़र पर निकल पड़े थे ।
टर्बन ट्रेवलर का अमरजीत सिंह चावला जी को नाम मिला ।
जिस जिस राज्य और जिस जिस देश में अमरजीत सिंह चावला जी गये लोगों से इन्हें ढेर सारा प्यार मिला ।
खुद की और इनकी पत्नी की भी सफ़र के दौरान कई बार तबियत ख़राब हुई ।
लेकिन कहते है ना जब इरादा हो नेक तो प्रभु से अपने आप इंसान को शक्ति मिली ।
तभी तो इतना सफ़र तह करके अमरजीत सिंह चावला जी की पूरी दुनियां में एक मिसाल बनी ।
अमरजीत सिंह चावल जी जैसे लोगों को लिये ये कहना बिलकुल गलत ना होगा
के उम्र का ना बनाओ तुम बहाना ।
ये दुनियां छोड़ने से पहले तुम कुछ अलग काम करके दिखाना ।
तभी तो याद रखेगा तुम्हें ये ज़माना ।
प्रभु,नीलू दीदी और मेरी मां ने मिलकर अभी पता नहीं क्या क्या है अपने बेटे सनी से है लिखवाना ✍️

