ट्रांसपोर्ट का किराया अब फिर से बढ़ने लगा है।
महंगाई का डर और लगने लगा है।
पेट्रोल डीजल के रोज़ रोज़ बढ़ रहे है दाम।
देश के नौजवानों को नहीं मिल रहा अच्छा काम।
देश के नेता हर रोज़ झूठ बोलने का काम करते है।
क्या सोचा है किसी नेता ने इतनी महंगाई में गरीब और मिडिल क्लास वाले लोग कैसे गुज़ारा करते है।
क्यों पेट्रोल डीजल के दाम रोज़ बढ़ा रहे ये बात जनता को बताने से डरते है।
जनता का सारा पैसा नेता अपने प्रचार में खर्च करने का काम करते।
एक पार्टी वाले दूसरी पार्टी पे देश की जनता को लूटने का इल्ज़ाम रोज़ लगा रहे है।
कई नेता आपस में लड़ाई करके एक दूसरे को चोर बता रहे ।
बातें करते हमारे नेता हर रोज़ बड़ी बड़ी।
क्यों महंगाई किसी भी नेता पर नहीं सिर्फ़ गरीबों और मिडल क्लास वालों के सिर पे ही हर बार पड़ी।
देश की जनता को अच्छे हॉस्पिटल,अच्छी शिक्षा,और नौकरियां चाहिए।
किसी भी एक धर्म का नहीं हर धर्म का सम्मान होना चाहिए ।
भ्रष्ट नेताओं के बैंक खाते जरूर चैक होने चाहिए ।
जिस जिस नेता ने देश की जनता का पैसा खाया हो ऐसे नेताओं को हमेशा हमेशा के लिये जेल में डाल देना चाहिए ।
या इन्हें सरेआम फांसी पे लटका देना चाहिए ।
कुछ अपने कहते है सनी तेरे पास है प्रभु और नीलू दीदी की दी हुई जादुई कलम तुझे तो जितना हो सके शुक्र अदा करना चाहिए ।
मां कहती है मेरे बेटे सनी तुझे अपने दिल की बात दिल में दबानी नहीं चाहिए खुल के कह देनी चाहिए ।
लेखक_जगजीत सिंह सनी ।।

