हमारे भारत देश को आज़ाद हुऐ पूरे हुऐ आज75साल।इन 75सालों में हमारे देश के नेताओं ने देखो क्या कर दिया सोने की चिड़िया वाले भारत का हाल।


गंदी राजनीति देश का सबसे बड़ा रोग।

लेकिन इन नेताओं से सवाल क्यों नहीं पूछते हमारे देश के लोग ।


किसी को राम मंदिर ,किसी को गुरद्वारे तो किसी को मस्जिद चाहिए।

 क्या किसी ने कहा जहां सब धर्म प्यार से रहे हमें ऐसा हिन्दुस्तान चाहिए।


हर धर्म की इज्ज़त बराबर हो ।

किसी भी धर्म का कभी ना अपमान हो।


गीता हो या हो श्री गुरु ग्रंथ साहब ,या हो कुरान ।

कोई ना करे इनका कभी भी अपमान । 


भीख मांगने वाले को पैसे ना दो।

 हो सके तो उसको और उसके परिवार को खाने या पहनने के लिए कपड़े दो ।

हो सके तो किसी गरीब बच्चे को स्कूल में दाखिला दिला दो ।


कभी किसी की गरीबी का मज़ाक ना उड़ाना ।

कभी कभी ये बात किसी के दिल पे लग जाना।


 कोई भी धर्म नहीं होता गंदा ।

सब धर्म अच्छे बस जो दूसरे के धर्म की इज्ज़त ना करे वो काहे का बंदा।


भ्रष्ट नेता हमारे देश में बड़े है। 

अपने देश का आज का हाल देख देख के कितने बच्चे विदेशों की और चल पड़े है।


 क्योंकि हमारे देश के भ्रष्ट नेताओं को आता है धर्म के नाम पे लोगों को बांटना। 

फिर इनके ही पाले गुंडों ने दंगे करके कितने मासूम लोगों का गला काटना