चंडीगढ़ शहर से लेकर जिन्होंने बॉलीवुड में खूब नाम कमाया है।
बहुत ही अच्छे अदाकार आयुष्मान खुराना
का आज जन्मदिन आया है।
आज इनके बारे में भी प्रभु,नीलू दीदी और मेरी मां ने देखते है क्या लिखवाया है।
अदाकारी इनकी है बड़ी जबरदस्त ।
फिल्में इनकी एक से बढ़कर एक होती मस्त ।
एक वक्त था जब इनके जी पापा करते थे ज्योतिष का काम।
आयुष्मान खुराना ने आज अपनी मेहनत से बना लिया बॉलीवुड में अपना अच्छा खासा नाम।
(रोडीज 2)से की थी इन्होंने अपनी ज़िन्दगी की शुरवात।इतनी मेहनत की इन्होंने कामयाबी मिलती गई इन्हें लगातार।
एंकरिंग में भी आयुष्मान खुराना ने अपनी किस्मत को खूब आजमाया था।
एक अच्छा एंकर भी इन्होंने बन के दिखाया था।
बचपन की दोस्त ताहिरा खान के साथ इन्होंने अपना घर बसाया।
अपने दोनों बच्चों को हद से ज्यादा प्यार किया ।
इनकी पहली नौकरी बिग एफएम में की थी।
फिल्में इनकी कई हिट भी हुई थी।
विकी डोनर इन्होंने जब फिल्म करी।
मुश्किल किरदार से ये फ़िल्म थी भरी।
कुछ लोगों को ही ये फिल्म समझ आई ।
कई बार सोचता हूं क्या सोच कर प्रभु,नीलू दीदी और मेरी मां ने अपने बेटे सनी के हाथों में कलम थमाई✍️

