कल हम सबके लिये बहुत बड़ा दिन है ।

क्योंकि कल वोट डालने का दिन है ।


अपनी वोट डालने जरूर जाना ।

शराब की बोतल और कुछ पैसों के लिये ना कोई भी बिक जाना।

झूठे मकार नेताओं की बातों में ना आना ।

सोच समझ के ही सही कैंडिडेट को वोट डाल के आना ।


ये मौका 5साल बाद है आता ।

भ्रष्ट नेताओं को जनता का पैसा अपने ऐशो आराम पे खर्च करना अच्छे से है आता ।


आज हम सबको क्या चाहिए ।

अच्छे स्कूल,कॉलेज अच्छे हॉस्पिटल चाहिए ।


सिर्फ़ विकास की बातें करने वाले विधायक नहीं बल्कि जो सच में विकास के काम करे सिर्फ़ वो ही विधायक हम सबको चाहिए।


कई नेताओं के दामन पे लगे दाग़ ।

नियत कई नेताओं की ना कभी थी ना आज भी है साफ़। 

तभी तो किया नहीं इन्होंने 5साल में कोई विकास ।


देश में हद से ज्यादा गरीबी और युवाओं में बेरोज़गारी बढ़ी है ।

लेकिन हर नेता की ज़मीन, जायदाद पहले से कई गुना बढ़ी है ।


सरकार कोई भी आये ।

गंदी राजनीति ना की जाये। 

किसी भी धर्म के लोगों को दूसरे धर्म के लोगों के साथ ना लड़ाया जाये ।

धर्म की आड़ ना ली जाये ।

सबसे पहले बात विकास की जाये ।


हिंदुस्तान एक नई राह पकड़ लेगा ।

जब स्टेट और सेंटर कदम से कदम मिला के चलेगा ।

नहीं तो भ्रष्ट नेताओं का इस देश की जनता को लूटने का काम इतने सालों से चल रहा है आगे भी ऐसे ही चलेगा ।


वोट डालने वाले मौके बार बार नहीं आते ।

 प्रभु,नीलू दीदी और मेरी मां अपने बेटे सनी को लिखना सिखाते ✍️