सबसे पहले तो आप सबको माता के नवरात्रों की बहुत बहुत बधाई।

लोगों ने तो नवरात्रों में पूरी आस्था और भगति दिखाई।


साल में दो बार नवरात्रे है आते।

चलो आज नवरात्रों के बारे में भी प्रभु और नीलू दीदी से कहकर लिखवाते।


धर्म कोई भी हो छोटा नहीं होता।

हर इंसान का कोई ना कोई भगवान जरूर है होता।


आज से 7,8दिन मां दुर्गा की पूजा,औरआरती होगी।

माता के जयकारों की गूंज हर जगह होगी।


घर घर मां की ज्योत जगेगी होंगे महामाई के जगराते।क्योंकि आये माता रानी के नवरात्रे।


कई लोग तो पूरी की पूरी आस्था दिखाते।

व्रत रखते सारा दिन सिर्फ़ फ़ल फ्रूट या व्रत वाले लड्डू खाते।


आज से 7,8,दिन कोई घरों में मां के भजनों का गुणगान होगा।

आखरी के दिन कंजक पूजन भी पूरी श्रद्धा के साथ होगा।


वैसे तो आज कल कई लोगों को बेटी नहीं चाहिए।

लेकिन कंजक पूजन वाले दिन घरवाले कह रहे होते बाहर जाके कंजकों को ढूंढ के लेकर आईये।


बेटी के बिना हर खुशी है अधूरी।

लेकिन एक बेटी से ज्यादा आज कल लोगों को बेटों की चाहत होती पूरी।


बेटा होगा तो वंश बढ़ेगा।

किसी को क्या पता जिस बेटे को इतनी दुआओं से मांग रहे है वो बेटा कल को उन्हीं मां बाप के लिये कुछ करेगा भी या नहीं करेगा।


बेटी तो बिना मांगे मिल जाती।कई बेटियां तो ज़िन्दगी के हर मोड़ पर बेटों से बढ़कर फर्ज़ निभाती हुई अक्सर दिख जाती।


अपने दिल का दर्द बहुत कम बेटियां ही अपने मां बाप को बताती।

अकेले में रो लेती है कई बार एक बेटी लेकिन सबके सामने अक्सर मुस्कुरा के दिखाती।


प्रभु,नीलू दीदी और मेरी मां के आशिर्वाद के बिना सनी से एक लाइन तक लिखी नहीं जाती ।

सच एक ये भी है ऐसा कोई दिन नहीं मां जब आपकी याद हमें नहीं आती✍️