जिस बात का डर था आज फिर वो ही हुआ
जब एक बार फिर से देश के किसानों का देश के जवानों का आमना सामना हुआ
किसान दिल्ली जाने की अपनी बात पे अड़े
उनके सामने देश के जवान है खड़े
पूरे रास्तों में बड़े बड़े पत्थर और बेरीगेट पड़े
रास्ते में नदी के पानी ने उफ़ान था मचाया
लेकिन किसान कहा हार मानने को त्यार उन्होंने ट्रैक्टर के साथ नदी को पार करके था दिखाया
भारी पुलिस फ़ोर्स द्वारा किसानों पे आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे
किसानों द्वारा भी एक एक करके बेरीगेट तोड़े जा रहे
सरकार और किसानों को अपनी अपनी ज़िद को लेकर थोड़ा सोचना और समझना होगा
आम जनता कितनी ज्यादा परेशान हो रही इस आंदोलन से इस बात पे भी सरकार और किसानों को थोड़ा तो सोचना होगा
बैठ कर इस बात का क्या समाधान क्या हो सकता है इसका हल ढूंढना होगा
इससे पहले किसी जवान या किसी किसान की जान चली जाये
उससे पहले ही सरकार और किसानों को अपनी अपनी ज़िद का कोई रास्ता मिल जाये
जल्दी से जल्दी सरकार को एक कमेटी बना के किसानों से बात करनी होगी
किसानों ने साफ़ साफ़ बोल दिया नहीं तो ये जंग बहुत बड़ी होगी
हम कैसे कह पायेंगे मेरा भारत महान
जब इस आर पार की लड़ाई में अगर चली गई देश के किसान या देश के जवान में से किसी एक भी जान
आज की पोस्ट देश के किसानों और देश के जवानों के नाम
प्रभु,नीलू दीदी और मेरी मां ने दिया अपने बेटे सनी को लिखने का काम✍️

