कल आधी रात को पूरे देश के लिये खुशी का पल आया ।
जब यश ढुल की कप्तानी में भारत की अंडर19 क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप जीत कर दिखाया।
बेहद एहम मुकाबले में इंग्लैंड को 4विकेट से हराया।
मुकाबला ये बेहद रहा कड़ा ।
वर्ल्ड कप का फाइनल मैच तो हो जाता है और भी बड़ा ।
इंग्लैंड की टीम ने टॉस था जीता ।
लेकिन मैच और सबका दिल तो भारतीय टीम ने जीता।
फाइनल मैच में क्या कमाल की गेंदबाज़ी राज बावा और रवि कुमार ने करके दिखाई।
राज बावा ने 5 और रवि कुमार ने इंग्लैंड के 4बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।
इन दोनों की बदौलत ही तो इंग्लैंड की टीम 200के स्कोर तक ना पहुंच पाई।
युवा बल्लेबाज़ यश ढुल ने पूरे वर्ल्ड कप में क्या कमाल की कप्तानी करके दिखाई

