कल रेखा जी का जन्मदिन था आज अमिताब बच्चन जी का जन्मदिन आया।
एक दूसरे से इतना प्यार करने के बावजूद इनका प्यार शादी की मंजिल तक ना पहुंच पाया।
अमिताभ बच्चन ने अपने पिता जी के कहने पे जया बच्चन के साथ अपना घर बसाया।
कई लोग कहते है रेखा जी ने आज भी अमिताभ बच्चन के नाम का सिंदूर अपनी मांग में सजाया।
लेकिन एक बात बिल्कुल सच है दोनों में से कोई भी एक दूसरे को कभी भूल ना पाया।
परदे पे इन्होंने कई हिट फिल्मों का रिकॉर्ड बनाया।
लोग अमिताभ बच्चन को सदी के महानायक के नाम से है जानते।
कुछ लोग तो बच्चन साहब को भगवान की तरह मानते।
कुली फिल्म के दौरान इन्हें काफी गंभीर चोट लग गई थी ये बात सब लोग जानते।
अमिताभ बच्चन की अदाकारी को लोग अच्छे से है पहचानते।
दमदार आवाज़ स्टाइल थोड़ा हट के।
80साल के हो चुके है अमिताभ बच्चन साहब लेकिन आज भी अमिताभ बच्चन काम करते है पूरे डटके।
बुरा वक्त इन पर भी आया था।
तब इनके दोस्त अमर सिंह ने इनका पूरा साथ निभाया था।
अपनी किस्मत को अमिताभ बच्चन जी ने राजनीति में भी आजमाया था।
लेकिन इनका ये सफ़र ज्यादा लंबा ना चल पाया था।
साल 2000में मोहब्बतें फिल्म से इनका डूबता कैरियर वापिस ट्रैक पे आया था।
केबीसी ने भी इनकी ज़िन्दगी में और इन्होंने केबीसी में एहम रोल निभाया था।
जैसे जैसे अमिताभ की उम्र बढ़ रही है।इनकी फिल्में देखकर आज भी ऐसे लग रहा है की इनकी अदाकारी और भी ज्यादा निखर रही है।
फिल्में इनकी कई हिट पे हिट हुई।
लेकिन बेटे अभिषेक से इनकी जैसी एक्टिंग ना कभी हुई।
इनकी कोशिश से ही अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी हुई।
प्रभु,नीलू दीदी और मेरी मां ने दिया अपने बेटे सनी को अपना आशिर्वाद तब इतनी भारी कलम उठाने की शुरुवात हुई✍️

