म्यूजिक की दुनियां से कल देर रात एक और बुरी ख़बर आई ।

जब मशहूर गायक केके ने हार्ट फेल हो जाने से अपनी जान गवाई। 


कल रात को क्या महफ़िल सजी थी ।

केके को सुनने के लिये लोगों की भीड़ जुटी थी ।


जैसे ही केके ने आंखों में तेरी गाना गाया ।

फिर भीड़ में बैठी हुई लड़कियों की तरफ़ केके ने गाना गाने के लिये माइक घुमाया ।


केके ने भीड़ से पूछा कौन सा गाना सुनाऊं ।

केके को देखने के लिये भीड़ हुई पूरी दीवानी और केके के मुंह से खुशी से निकला हाय मैं यहीं पे मर जाऊं ।


भीड़ केके की आवाज़ सुनके दीवानी हुई ।

कुछ देर बाद अचानक केके को बेचैनी हुई ।


केके के कहे बोल सच हो गये ।

एक बेहतीन गायक केके हमेशा हमेशा के लिये खो गये ।


दिल इबादत कर रहा है, तू ही मेरी शब है,खुदा जाने क्यों फिदा हूं जैसे और भी कई बेहतरीन केके ने गीत गाये है ।

लेकिन ये भी सच है जो एक बार चले गये इस दुनियां से वो फिर लौट के वापिस कभी नहीं आये है ।


अपने पीछे केके अपनी पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गये।

 कल रात को ये दुनियां को अलविदा कहने के साथ ही केके ना जाने कितने दिल तोड़ गये ।


सनी किसी ने आज किसी ने तो किसी ने कल ये दुनियां छोड़ के चले जाना ।

प्रभु,नीलू दीदी और मेरी मां ने मिलकर अपने बेटे सनी से अभी पता नहीं क्या क्या लिखवाना ✍️