आज पूरी दुनियां एक साथ रो पड़ी ।
जब बहुत ही सुरीली आवाज़ की महारानी लता मंगेशकर जी अपने जीवन का सफ़र पूरा करके हमेशा हमेशा के लिये ये दुनियां छोड़ के अपने आखरी सफ़र की तरफ़ चल पड़ी।
जैसे ही ये ख़बर मीडिया में आई ।
हर किसी की आंख भर आई ।
लता मंगेशकर जी तो थी सुरों का अनमोल खज़ाना ।
इनकी जगह सब गाने वालों से मिल कर भी भर ना पाना।
पिछले कई दिनों से हॉस्पिटल में लता मंगेशकर जी का इलाज़ चल रहा था ।
दुआओं का दौर तब से चल रहा था ।
29दिनों तक लता मंगेशकर जी की ज़िन्दगी और मौत से जंग थी जारी।
लेकिन अंत में बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है लता जी ये जंग हारी।
कैसा ये साल आया ।
साल के दूसरे महीने की शुरवात में ही हिंदुस्तान ने लता मंगेशकर जी को हमेशा हमेशा के लिये गंवाया।
अब लता मंगेशकर जी की तरह कोई नहीं गा पायेगा ।
अब इनकी आवाज़ में वंदे मातरम , ए मेरे वतन के लोगों वाला देश भगति वाला गीत कोई नहीं सुनायेगा।
बहुत मुश्किल है ये काम किसी से ना हो पायेगा ।
आज लता जी को चाहने वाले की आंखों में अपने आप आंसू आ जायेगा।
आज सुबह लता मंगेशकर जी ने अंतिम सांस ली ।
जितनी लिखी थी प्रभु ने लता मंगेशकर जी की उम्र वो लता जी ने पूरी की ।
यूट्यूब पे लता मंगेशकर जी के सारे गाने मिल जाएंगे।
लेकिन लता जी की आवाज़ का तो हर कोई दीवाना था और हर कोई इनकी इज़्ज़त करता था ।
लोग लता मंगेशकर जी को कभी ना भूल पाएंगे।
लता मंगेशकर आप हमेशा अमर रहेगी ।
आपकी आवाज़ हम सबके बीच ही रहेगी ।
एक ना एक दिन सबने ये दुनियां छोड़ के चले जाना ।
किसी ने आज तो किसी ने कल चले जाना ।
मुझे नहीं पता था प्रभु,नीलू दीदी और मेरी मां ने नम आंखों से अपने बेटे सनी से सुबह की दूसरी पोस्ट लिखवाना✍️

