आज फिर एक बहुत बुरी ख़बर आई ।

राजू श्रीवास्तव की इस दुनियां से हुई हमेशा हमेशा के लिये विदाई ।


ये दुनियां जनाब जीते जी किसी इंसान की कदर नहीं करती ।

जब कोई इंसान इस दुनियां से चला जाता है ये दुनियां तो कई तरह की इंसान के बारे में बस बातें करती ।


राजू श्रीवास्तव के जाने के साथ ये कहना गलत ना होगा कॉमेडी के एक युग का आज अंत हो गया ।

हमेशा सबको हंसाने वाला आज दूर आसमान में कही खो गया ।


कई दिनों से हर कोई राजू श्रीवास्तव के लिये दुआ कर रहा था ।

राजू श्रीवास्तव जल्दी से जल्दी ठीक हो जाएं

पूरा परिवार मिलके सारा दिन सारी रात प्रभु से प्रार्थना कर रहा था ।


अपनी पत्नी से राजू श्रीवास्तव का आज हमेशा हमेशा के लिये साथ छूटा ।

राजू श्रीवास्तव की मासूम सी बेटी का नाज़ुक सा भी आज दिल टूटा ।


राजू श्रीवास्तव ने हमेशा सबको था हंसाया ।

लेकिन आज राजू श्रीवास्तव ने अपने पूरे परिवार के साथ साथ अपने चाहने वालों को भी रुलाया। 


हर कोई गजोधर भैया वाला राजू श्रीवास्तव के द्वारा किया हुआ रोल ना भूल पाया ।

सबको हंसाने वाले ने आज सबको बहुत रुलाया ।


कई बड़े बड़े नेताओं और बॉलीवुड के कई बड़े बड़े अभिनेताओं की राजू श्रीवास्तव आवाज़ निकालते थे ।

लोगों को हंसाने का राजू श्रीवास्तव कोई मौका नहीं छोड़ते थे ।


एक वक्त था बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई था राजू श्रीवास्तव की कॉमेडी का दीवाना ।

इस दुनियां में बहुत आसान है किसी को भी रुलाना लेकिन बहुत मुश्किल है किसी को हंसाना ।


राजू श्रीवास्तव ने पूरी दुनियां के लोगों के दिलों में अपने लिये जगह बनाई थी ।

जैसे ही राजू श्रीवास्तव की मौत की ख़बर आई नम आंखों के साथ प्रभु,नीलू दीदी और मां ने लिखने के लिये अपने बेटे सनी के हाथों में कलम थमाई थी ✍️