आज भारत के पहले मिसाइल मैन डॉक्टर अब्दुल कलाम जी की बात करूंगा।

पोस्ट जब भी लिखने बैठूंगा प्रभु,नीलू दीदी और मेरी मां का नाम लिखे बिना कभी पूरी नहीं करूंगा।


अब्दुल कलाम जी जैसे लोग रोज़ रोज़ नहीं इस धरती पर आते।

चलो आप सबको अब्दुल कलाम जी के बारे में कुछ खास बातें बताते।


घर के हालात इनके ज्यादा अच्छे नहीं थे।

छोटी उम्र में ही डॉक्टर अब्दुल कलाम साहब अख़बार बांटने का काम करने लगे थे।


कभी किसी काम को इन्होंने छोटा ना समझा।

पूरे देश ने तो इनकी कला को देखा और समझा।


अपने वैज्ञानिक सफ़र की शुरवात इन्होंने भारतीय सेना के छोटे हेलीकॉप्टर का डिज़ाइन बना के की थी।उपलब्धियां तो डॉक्टर अब्दुल कलाम साहब के नाम और भी कई थी।


अपने देश के लिये कलाम साहब ने दिन रात एक किया।कई बार फेल हुऐ परीक्षण करते हुऐ लेकिन अंत में सफ़ल मिसाईल बना के अपने देश के नाम किया।


परिवार वाद से ज्यादा राष्ट्रवाद में अब्दुल कलाम साहब ने यकीन रखा था।

बहुत कम लोगों को पता होगा जब इनका पूरा परिवार एक बार इनसे मिलने आठ दिन के लिये आया था।

वो कलाम साहब ही थे जिन्होंने एक चाय के कप से लेकर सब खर्च का हिसाब रखा था।


3लाख 52हज़ार का तब ख़र्चा आया था।

जो डॉक्टर अब्दुल साहब ने अपनी तनखाह से चुकाया था।


कुछ सोच समझ के ही कांग्रेस ने इनको राष्ट्रपति बनाया था।

डॉक्टर अब्दुल कलाम साहब आपके जैसा राष्ट्रपति और वैज्ञानिक फिर ना मिल पाया था।

प्रभु,नीलू दीदी और मेरी मां तीनों ने मिलकर अपने बेटे सनी को लिखना सिखाया था✍️