अन्याय बनाम अन्य आय
......जगदर्शन सिंह बिष्ट
बेटा बोला, पिताजी
पड़ोस वाले अंकल और आप
एक ही नौकरी कर रहे हैं
हमारे तो थैले खाली हैं
परंतु अंकल तो
खोका, पेटी व टोकरी भर रहे हैं.
अंकल और आप का समान पद है
परंतु समाज में अंकल का
आपसे ऊँचा कद है
अंकल के पास तो
नौकर-चाकर, बंगला व कार है
और एक हम हैं कि
कुछ भी खाने-खरीदने को लाचार हैं
और हाँ पिताजी
एक बात और भी सोचने वाली है
हमारे लिए तो साल भर में
एक ही बार आता है त्यौहार
परंतु अंकल के यहाँ तो
हर सुबह होली शाम दिवाली है
पिताजी अब आप ही बताइए कि
क्या, यह हमारे साथ अन्याय नहीं है?
पिताजी बोले बेटा, यह अन्याय नहीं है
दरअसल जिस विभाग में मैं हूँ
वहां वेतन ही वेतन है अन्य आय नहीं है
