मोम की गुड़िया हूँ मैं 
       हर दूजे पल पिघल जाती हूँ
ज़रा ठहर के पाँव जमा के
       खड़ी हुई की नहीं मैं
फिर से इस आग मे तप जाती हूँ
खुद को संभाल के
       समेट के सम्भली की नहीं
इस फ़िज़ा मै मज़बूत रेह ना पाती हूँ
गर्मी है बोहुत इसमें
       मैं तरल हो जाती हूँ
जलते-जलते , झुलसते-झुलसते
       मैं गायब हो जाती हूँ
मोम की गुड़िया हूँ मैं 
       हर दूजे पल पिघल जाती हूँ

                             - जागृति