रोज घर से निकलती हूं ये सोचकर....
कि शायद तुम्हें भी मुझे देखने की ललक हो..
और तुम कहीं रास्ते में बस यूं ही नजर आ जाओ...
उन चंद दिनों में तुम्हें जहां जहां देखा...
बस नज़रे एकबार वहीं तुम्हें ढूंढकर ...
हारकर... फिर निराश लौट आती हैं...
ये इंतजार न जाने कितना लंबा है...
उस जगह की वो दो कुर्सियां...
खाली नज़र आती हैं आजकल..
शायद वो भी मेरी तरह इस आस में हैं कि...
हम फिर वहां बैठ अपने सुख दुख बांटेंगे एकदिन...।।।

