शौक ए दीदारे मुहब्बत है बस गया जबसे।
निगाहे कल्ब में उल्फत है बस गया जबसे।
हसीन दुनिया में हसीं लगती नहीं कुछ भी,
नजर में वो हसीं गुंबद है बस गया जबसे।
दिल कहीं लगता नहीं हिज्र को जाऊं कहां,
दिल में कूचा ए जन्नत है बस गया जबसे।
सुनहरे ताज के पत्थर अब मुझे नहीं भाते,
मुकद्दस हजरे अस्वद है बस गया जबसे।
✍ अरमान हबीब इस्लामपुरी
Read more Earn more Learn more

