देशभक्ति
आदमियों से नफ़रत करके
कौन लोग देशप्रेम का आक्रामक
प्रदर्शन कर रहे हैं।
देश को माता, पूजनीय
प्रातः स्मरणीय कह रहे हैं
हटाओ इन्हें जबरदस्ती
रोको पूजा से इन्हे,
आदमियों को मारकर
पूजा कर रहे हैं ढोंगी।
सुनो बेवकूफो !
देशप्रेम का मतलब
देश के लोगों से है,
उनसे मुहब्बत करो
देशप्रेम और देशभक्ति
हो जाएगी।
#इस्लाम_शेरी
(क़ाज़ी नज़रुल इस्लाम से प्रेरित)
रचनाकाल दिसम्बर 2019
