मैं सारी उम्र अहद-ए-वफ़ा में लगा रहा !
अंजाम कह रहा है ख़ता में लगा रहा !!
सारे पुराने ज़ख़्म नए ज़ख़्म ने भरे !
बेकार इतने दिन मैं दवा में लगा रहा !!
मुझ से नमाज़-ए-इश्क़ मुकम्मल नहीं हुई !
किस मुँह से मैं कहूँ कि ख़ुदा में लगा रहा !!
क्यूँ मेरे हक़ में फ़ैसला उतरा नहीं कभी !
मैं भी तो उस के साथ दुआ में लगा रहा !!
