मैं पिछली रात क्या जाने कहाँ था , दुआओं का भी लहजा बे-जबाँ था

हवाओं में उड़ा करते थे हम भी , हमारे सामने भी आसमाँ था

मजे से सो रही थी सारी बस्ती , जहां मैं था वहीँ धुआँ था

मैं अपनी लाश पर आंसू बहाता, मुझे दुःख था मगर इतना कहाँ था

सफ़र काटा है इतनी मुश्किलों से ,वहां साया न था पानी जहाँ था

कहाँ से आ गयी है ख़ुद-नुमाई , वहीँ फेंक आओ आईना जहाँ था

मैं पिछली रात क्या जाने कहाँ था