चल जिंदगी अब अगले मोड़ सकून होगा,

बिना रुके सफर कर गई जो अब उस उमर का हिसाब होगा,

कच्चे घरो का परिन्दो का अब खुला आसमान होगा,

काबिल लोगो की बस्ती में फिर कोई आज गुनेहगार होगा,

सफ़र काट कर देखेंगे मंजिल पे कितनों के पास नकाब होगा,

सफ़र ख़ूबसूरत रहा मंजिल पे कर्मो का हिसाब होगा,

अब शायद वो बरसात में मुलाक़ात का वक़्त ना होगा,

वक़्त गुज़र जाएगा लेकिन किताब के उन पनो का किस के पास निशान होगा,

खामोश लभ, आँख में दरिया अब उन अश्कों का भी हिसाब होगा,

चल जिंदगी अब अगले मोड़ सकून होगा।