रुलाना तो आसान है,
कभी किसी को हसाकर तो देखो ।
गिराना तो आसान है,
कभी किसी को उठाकर तो देखो।
जीना तो आसान है,
कभी किसी को जीना सिखाकर तो देखो।
अपने लिए करना तो आसान है,
कभी किसी और केलिए कुछ कर के तो देखो।
बोलना तो आसान है ,
कभी किसी और केलिए आवाज उठा कर तो देखो।
मुस्कुराना तो आसान है,
कभी किसी और की मुस्कुराहट की वजह बन कर तो देखो।
मैं , मेरा तो सब कर लेते है,
तुम कभी हम , हमारा कर के तो देखो।
~इशिका

