उनसे मिलने के बहाने आ गए

अब्र बरसा दिन पुराने आ गए


हमने तो अभी फ़क़त मतला पढ़ा

याद कितनो को फ़साने आ गए


निकल आयी है घरो से कश्तियाँ

गुलो पे भवरें गुनगुनाने आ गए


दिलो में कशिश फ़िज़ा मदहोश है

आशिक़ी के फिर ज़माने आ गए


"ईशान" कोई जाके उनको दे खबर

कत्ल होने फिर दीवाने आ गए