नई दोस्ती है तो बातें तो होंगी

दिल ना लगेगा मुलाकातें तो होंगी


नया इश्क़ चेहरे से ज़ाहिर भी होगा

संभलना ज़रा तहक़ीक़ातें तो होंगी


रह रह के वो मुस्कुराने लगेंगे

बे-सब्र उनकी भी रातें तो होंगी


महकेंगे फिर से वो सूखे हुए गुल

दिलो पे हसरतो की बरसातें तो होंगी


"ईशान" जिनकी यादों में जागा हूँ शब् भर

ये यादें उन्हें भी जगाती तो होंगी