हमारी "ईद" में थोड़ा सा इंतज़ार बाकि है

चाँद तो आ गया है पर तेरा दीदार बाकि है


निज़ाम-ए-जहाँ से अभी तू वास्ता रखना

गम-ए-हस्ती के तुझ पर कई उधार बाकि है


बहुत चाहा मगर मुझसे ना जल पाए ये तेरे खत

तेरी यादें तो गयी लेकिन यादगार बाकी है


खुदा से मांग कर उसको खुदा करना नहीं अच्छा

"ईशान" वैसे तो ख़्वाहिशें बेशुमार बाकी है