क्यूँ ना ज़िंदगी को इस तरहा से गुजारा जाए

इस आस्मां को जमीं पे उतारा जाए


देखी हैं चढाकर सब मजारों पर चद्दरे

क्यूँ ना अब किसी फ़किर के तन पे लिबास डाला जाए


हो गया हूं रंजीदा हाल कुछ इस कदर जिंदगी से

क्यूँ ना अब ए मौत तुझको गले से लगाया जाए


जिसे भी देखो दिल में इक रंज लिए फिरता है

क्यूँ ना इन ग़मों का कोई बाज़ार सजाया जाए


कौन निकला है बचकर ज़िन्दगी की कश्मकश से इस्लाम

क्यूँ ना अब इन ग़मों को हमसफर बनाया जाए


Written by M Islam Choudhary

Contect us 7790928909

Word no. 12 Taranagar district Churu

RAJASTHAN