मैंने तुझे
कभी पुकारा नहीं —
बस अपनी रूह की तह में
तेरा नाम रख दिया है,
जैसे कोई औरत
भीतर ही भीतर
अपना सुहाग छुपा लेती है।
तू दूर है —
पर मेरी दुआओं में
तेरे पाँव अब भी भीगते हैं,
मैंने अपने विरह को
तेरे रास्ते की धूप बना दिया है,
कि तुझे छाँव मिलती रहे।
मैं हर रात
अपनी नींद का एक हिस्सा
तेरे नाम कर देता हूँ,
कि कहीं तेरे ख़्वाब
अधूरे न रह जाएँ।
और अगर कभी
तेरी रूह थक कर
अपने ही साये से डर जाए —
तो समझ लेना,
मैंने अपने दर्द को जलाकर
तेरे लिए एक चाँद रख छोड़ा है…
-इक़बाल सिंह ‘राशा’
