मंदिर भीतर दीप धर, बाहर भटके लोक,
मन निर्मल बिन राम के, मिटे न जग का शोक॥
माला फेरत जग फिरा, मिटा न मन अभिमान,
सेवा, दया, विनय बिना, मिलते नहीं भगवान॥
भूखे को भोजन नहीं, पत्थर चढ़े पकवान,
ऐसी झूठी भक्ति से, कैसे मिलें भगवान॥
माथे तिलक विशाल धर, भीतर कपट अपार,
मैले मन में आज तक, जागे नहीं विचार॥
तीर्थों में जल चढ़ रहा, सूखा घर का कूप,
प्रेम बिना जीवन लगे, जैसे फीका रूप॥
-इक़बाल सिंह ‘राशा’
