हमको आगे बढ़ना है
कदम मिलाके चलना है
उन्नति के पथ पर
ऊंचाई के रथ पर
हो सवार अब बढ़ना है
कदम मिलाके चलना है
चाहे आये आंधी तूफ़ान
चाहे सब हो जाए शमशान
हो कर्मठ अब बढ़ना है
कदम मिलाके चलना है
काटों की जितनी राहें हो
बुरी ही जितनी निगाहें हो
नज़र मिलाते आगे बढ़ना है
कदम मिलाके चलना है
चाहे कितनी कठिन डगर हो
चाहे कितनो अगर मगर हो
मगर भुलाके चलना है
कदम मिलाके चलना है
भूकंप बाढ़ या हो आकाल
हो आपदा जितनी भी विकराल
सबसे लड़ते अब आगे बढ़ना है
कदम मिलाके चलना है
हो स्वस्थ्य या हो बीमार
पूर्ण रूप से होकर तैयार
अंतिम श्वास तक बढ़ना है
कदम मिलाके के चलना है
ऐसा ना हो की थक जाएँ हम
मध्य ही पथ के रुक जाएँ हम
होते हुए गतिमान आगे बढ़ना है
कदम मिलाके चलना है
देश तो हो चूका जवान
फिर भी पिछड़ा है इंसान
सबको करके एक अब बढ़ना है
कदम मिलाके चलना है
राग द्वेष से होकर दूर
दुनिया को करके मज़बूर
इतिहास रचते आगे बढ़ना है
कदम मिलाके चलना है
चाहे बलिदान हो जाएँ प्राण
मातृभूमि की बढ़ाओ शान
खुद को समर्पित कर अब बढ़ना है
कदम मिलाके चलना है
दीवारों पर मैदानों पर
आसमानों पर चट्टानों पर
देश का गौरव लिखना है
हमको आगे बढ़ना है
कदम मिलाके चलना है


