मैंने कब चाहा चाँद सितारे तोड़ के लाओ तुम

मैंने कब चाहा गहनों से मुझे सजाओ तुम

मैंने कब चाहा राह मेरी फूलों से भर दो तुम

मैंने कब चाहा मेरे लिए हरदम मुस्काओ तुम

मैंने कब चाहा मेरे लिए सबको बिसराओ तुम

मैंने कब चाहा अपने सपने मुझ पर वारो तुम

मैंने कब चाहा मेरे लिए कर्तव्य भुला दो तुम

मैंने कब चाहा मेरे लिए अधिकार छोड़ दो तुम

मैंने कब चाहा मेरे लिए दुनिया को जीतो तुम

मैंने तो चाहा प्यार और बस दिल में छोटा सा कोना

मैंने कब चाहा पूजो और मंदिर में बिठाओ तुम