हालात ऐसे हैं अब मेरे कि कुछ कर भी नहीं सकते,
जीने की ख्वाहिश तो नहीं है मगर मर भी नहीं सकते,
मुकम्मल कहां होता है अब, कुछ भी आसानी से,
आगे आग का दरिया है मगर,हम डर भी नहीं सकते।
दस्तूर ये है कि कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है,
सब कुछ तो खो चुका हूं;मतलब अब कुछ कर नहीं सकते।
पंख भी है,हुनर भी है और खुला आसमां भी,मगर;
पंख भी है,हुनर भी है और खुला आसमां भी,मगर,
हम सर्कस के पंक्षी हैं,उड़ान भर भी नहीं सकते।।
इंद्रेश सिंह ' अवध '

