बैठू सिमट कर पहलू में तेरे,
तो कुछ बात बने,
कटे कुछ रातें साए में तेरे,
तो कुछ बात बने,
छांव बनकर तु सिर पर मेरे मंडराए,
तो कुछ बात बने,
साया-सा साथ मेरे भटके,
तो कुछ बात बने,
भीगते मौसम में हाथ पकड़ भीग जाए,
तो कुछ बात बने,
नम से तेरे हाथों की गर्मी मिल जाए,
तो कुछ बात बने,
आगोश में खामोश हो जाऊं तेरे,
तो कुछ बात बने,
चलते-चलते तू हाथ मेरा पकड़े,
तो कुछ बात बने,
कांधे पर रख सिर,
जुल्फे बिखरादे,
तो कुछ बात बने,
बहती मेरी आंखो से,
अंगुली की कोर से,
आंसू समेट,
चुटकी से उड़ा दे,
तो कुछ बात बने,
कही अनजानी राहों पर,
संग रास्ते भूल जाए,
तो कुछ बात बने,
तेरे मृदुल होंठो से,
निकले मेरा नाम,
तो कुछ बात बने,
पड़े तुझे हर बार,
मुझसे ही काम,
तो कुछ बात बने,
आंखे खोले तो मुझे देखे,
बंद करे तो मुझे पाए,
तो कुछ बात बने,
बैठी-बैठी तू फुरसत से मुझे सोचे,
तो कुछ बात बने......
★इन्द्राज योगी★

