।।1।।

जनक वाटिका में टहल रही,वह किशोरी कौन है...?

मोर-पपीहो के संग बतलाती,वह सुन्दरी कौन है...?

उपवन जनक के भ्रमण को आई,केश फैलाए दौड़ रही,

प्रतीत है श्याम वर्ण में घटा-बदली,बरसने को दौड़ रही,

राजकुमारी के भेष में सखियों संग,वह स्त्री कौन है...?


।।2।।

मृदु मन जानकी,प्रकृति-प्रवृति धैर्य भाव,

समस्त गुणों से सुशोभित है,

हैं नहीं मानव यह,देवत्व अंश विद्यमान,

भू ने आविर्भूत किया,और नाम सीता दिया....


।।3।।

उन्मुक्त मन-सी,अकठोर हृदय की,

जनक पुत्री जानकी है,

पावन-पवित्र सी छटा,यह कुमारी सीता है....


।।4।।

देख तपस्वी,वह मन ही मन इठलाती है,

मन में उठे कई प्रश्न,जिज्ञासा बल खाती है,

तपस्वी भेष में ये युवराज,कौन प्रांत कौन राज्य के...?

उजियारी सी छवि मुख,तेज सूर्य का प्रकाश है,

है कौन, ये कुमार कहां के...?


।।5।।

यकायक-सा हुआ मिलन,कुछ बोले ना अब औष्ठ,

नैनो से ही हुआ परिचय,सुअंग इनके सौष्ठव,

गुरु आश्रम में विचरित,तपस्वी है ये कुमार,

विधाग्रहण को वन में आए,अयोध्या राज के सुकुमार....


।।6।।

राम छवि मन में समाई,आकृति नैनो में समाई,

वाणी में मृदुलता,सुसंस्कार से सुज्जित राम,

जीवन की,यह अद्भुत पहचान,

उपवन हमारे पड़े,राम के पद निशान....


।।7।।

मन प्रसन्नचित,तेज वेग-सा दौड़ रहा है,

सांसे ले रही,हिलोरे नदी वेग-सी,

नैनो में ज्योति कौंध रही,

ह्रदय मैं फूट रहा स्रोत प्रपात-सा....


।।8।।

जीवन के इस साक्षात्कार में,

कोई इससे अद्भुत पल,

देखा ही नहीं,अन्य को मैंने,

यहां आकर बस टिके है नैन....


।।9।।

हे सखी उपवन को हम आए,

नहीं हैं अन्य दिनों-सा यह,

आज है कुछ विचित्र-विशिष्ट सा,

मन को अति आकर्षित कर रहा आज,

हवा की खुशबू है,आज विशेष,

सोंधी-सी खुशबू,है मिट्टी में आज....


।।10।।

वृक्ष से टूटे पर्ण अनुभूति करा रहे हैं,

पुष्प वर्षा की,

क्रमबद्ध खड़े पादप सखी समान है,

स्वयंवर प्रतीत हो रहा हो मानो ऐसा,

इस ओर इस मयूर को देखो,

यह उन्मुक्त-सा नाच रहा आज,

प्रसन्न मुद्रा में है,यह कुछ आज,

पंख फैला दिए हैं,इसने चारों ओर,

अग्र भाग से चलकर,

पार्श्व भाग में मूड जाता है,

दिखा रहा अपनी सम्पूर्ण नृत्य कला,

इंद्रलोक की अप्सरा की भांति आज....


।।11।।

तरु-रुक्ष की यह सरसराहट की ध्वनि,

श्रवणीय है शहनाई सी,

गूंज रही है मेरे श्रुतिपटलो में,

परिणय की हो पावन बेला जैसे....


।।12।।

पक्षी यह रंग-बिरंगे विचरित हैं,

संख्या में कुछ है बहुत,

अन्य दिनों में कम थी,चहचाहट इनकी,

देखो मन-मुग्ध कर रहे हैं ये आज,

कोयल का मीठा गान श्रव्य है,मेरे श्रुतिपुटों में,

मकरंद गिर रहा हो जैसे,भल्लुक मुंह में अपने आप..


।।13।।

तेज वेग से दौड़ रहा मन,स्वर्ण-मृग समान,

हो जाते थे,जो पल में दृष्टि ओझल,

देखो! सखी!

वह एकत्रित समक्ष मेरे झुण्ड समान,

ह्रदय में आज मेरे एक अनुरक्ति-सी जागी है,

शायद होने वाली है पूर्ण कोई,

मन ने मांगी थी जो प्रार्थना कोई....


।।14।।

देखो सखी वह नदी-सरिता का जल,

बह रहा है वह कल-कल,

एक मधुर संगीत उत्पन्न है,

स्वर सुश्रव्य है,

जल की लहरें चमक रही,

मानो उन नेत्रों समान,

मिले थे जो उपवन के मार्ग,

सुकुमार वो अद्वितीय समान....


।।15।।

भू-धरा सतह पर पड़ी,फैल रही ये दूर्वा,

समान इसके बढ़ रही है,

मेरे मन में कई अभिशंषा ,

सूर्य की यह किरण तेज,प्रहार है मेरे नैनों पर,

स्वप्न में किसी के खुल रहे हैं,यह मध्यम-मंद....


।।16।।

अरण्य यह समूचा मुझको,

परिचय करा रहा है,उन कुमारो से,

कोई अस्थिर कोई स्थिर,

बता रहा है अपनी बारी-बारी से,

देवत्व से भी बढ़कर है,

वाणी से बहता अमृत है,

नारी सम्मान में शीश झुका है,

निश्चित मर्यादा पुरुषोत्तम है....


।।17।।

देखा नहीं मैंने अद्वितीय,

विलक्षण पुरुष यहां कोई,

है सर्वश्रेष्ठ गुणों से पूरित,

स्वयं प्रभु-सा विलक्षित यह कोई,

हे!सखी! मेरे मन को स्थिर करो,

यह विचलित-सा हुआ जा रहा,

राजकुमारी जानकी का यह गुण नहीं,

हर पल हर क्षण,है अस्थिर हुआ जा रहा....


।।18।।

ऐसे विचार किसी अन्य के हेतु,

मेरे मन में पल रहे है,

हो यह कोई ईश्वर-लीला,

मैंने मेरे मन को बांधा,

स्थिर मैंने रखा सदा इसे,

अस्थिर केवल स्वर्ण-मृग हेतु,

परंतु हुआ है आज अन्य के हेतु....


।।19।।

जीवन के इस पड़ाव में,

यह दुविधा आई है,

मेरी इच्छा शक्ति के विरुद्ध,

किसी अद्वितीय की छाया छाई है,

मन मृदुल सदा ही रहा,

लेकिन कोई वश में ना कर पाया,

आज दृष्टि अलौकिक है,

इस इच्छाशक्ति पर काबू पाया....


।।20।।

प्रेम की पहली दमक है यह,

नहीं यह ना श्रेणी मेरे संस्कारों की,

अनुशासन-अनुपालना में व्यतीत है सम्पूर्ण जीवन,

पिता जनक है,सर्वोपरि उनके विरुद्ध जाना है पाप,

मैं कन्या जानकी,

कर्तव्यनिष्ठ कर्म-धर्म पर,जनक नगरी समान.....


।।21।।

राजकन्या जनक नगर की,

होगा स्वयंवर मेरा महान,

सर्वगुण सुशोभित हूं,

आएंगे कई राजन महान,

पर होंगे ना उनमें राम-सा मर्यादित,

करेंगे सम्मान देंगे पथ-पथ पर साथ....


।।22।।

मौजूद होंगे कई दंभकारी,

अहंकारी सम्राट चक्रवर्ती,

दिखाएंगे अपना वर्चस्व,

लगा अट्टहास,

झुका अयोध्या का मान....


।।।23।।

हे! सखी! मन में शंका है,

क्यों मन शंकित हुआ जा रहा है,

होगा कुछ अनहोना यह भाव हृदय को सता रहा है,

पिता जनक है,मृदुल ह्रदयी,

है स्पर्शी हृदयी,हर हृदय तक,

कुछ अनहोना अगर घटा सह ना पाएंगे,यह संताप,

मैं जनक दुलारी सदा ही रही,पिता जनक प्यारी,

सर्वोपरि मान मिला,अपार मुझको प्यार मिला....


।।24।।

जब से देखा है तपस्वी को,

नैनों में उनकी ही छवि छाई है,

होता नहीं है विश्वास मुझको,

यह अदृश्य आकर्षण की धुंध छाई है,

हो अगर परिणय पुरुषोत्तम साथ,

हर दुख-कष्ट सह जाऊंगी,

आए कोई भी बाधा उन पर,

सब का सामना मैं कर जाऊंगी....


।।25।।

मेरे अंत:मन ने प्रथम मिलन से पाया है,

मन स्थितियों का कर चित्रण,

उन जिज्ञासाओं को भापा है,

होगा विश्व में अगर होता है यह परिणय सूत्र,

अन्य ना होगा इसके समान उदाहरण,

होगा यह सर्वोत्तम दाम्पत्य जीवन,

यही है मेरा मन:स्मरण,

कन्यादान है महान दान,

यह होगा पिता जनक के हाथ,

हो अगर राम के पक्ष में,

जीवन हो साकार....


।।26।।

एक सामान्य मुस्कान,करुणा पुरित नैन,

श्याम छवि उस चेहरे पर,

आकर्षित हो गई,मैं सूक्ष्म क्षण में,

लुभा ना पाए,ना ही आकर्षित कर पाए,

यक्ष यहां,कई चक्रवर्ती आ-फिर गए,

शीश झुका के अपने यहां....


।।27।।

मैं सत्य की मूर्ति,पावन-धरा समान,

कुछ अनिष्ठ मै कर जाऊं,

इसी क्षण धरती में समा जाऊं,

होगा कोई पूर्व जन्म का ही,संयोग

हुई हूं,प्रभावित तपस्वी श्याम तन की ओर,

लिखा ब्रह्मा ने ऐसा ही भाग्य,

हो वही चाहे सोचु मैं कुछ और....


।।28।।

मन में पवित्र नाम समाया,

अज्ञात राम का रूप बसाया,

आए स्वयंवर में हो,ऐसी प्रभु-लीला,

तोड़े शिव धनुष,परिणय सूत्र जोड़ें,

तोड़े ना कोई तुच्छ,सूक्ष्म सोच वाला,

ना सफल हो,कोई दंभकारी-अहंकारी

असफल हो,हीन भावना धारी....


।।29।।

सफल हो मेरे राम,मर्यादित राम,

पुरुषोत्तम राम,तपस्वी राम,

सर्वश्रेष्ठ जीवन व्यतीत,केवल उनके साथ,

जीवन,जिसकी दृष्टि में उच्च होगा,

पावन,धन्य है राम....


।।30।।

छुआछूत भेदभाव से मुक्त,

नारी शक्ति सदा ही होगी पूजनीय है,

शक्ति उपासक मेरे राम,

है महान शक्तिशाली होकर भी,

सामान्य जीवन से प्रेरित राम,

लिखें जीवन का साथ,अगर राम साथ,

वह ही,मेरे जीवन का सर्वोत्तम क्षण होगा,

नहीं अहम दंभ कोई,निश्छल प्रेम विलक्षित....


।।31।।

मैं चढ़ जाऊं,हर बलि वेदी पर,

आ जाए,कोई संकट विकट महान,

शक्ति रूप धर जाऊं,

क्षण-भर में करू संहार....


।।32।।

स्वयंवर में राम पधारें,

तपस्वी भेष में,

निश्चित ही तोड़ें धनुष,

बना मुझे जीवन संगिनी,

मन उत्सुक होगा,

चारों दिशाएं गाएंगी,

अम्बर पुष्प बरसाएंगे,

धरती आंचल फैलाएगी,

नदी-झरने,सागर सब लहरों से,

नृत्य कला दिखलाएंगे,

खग-विहग अपने कलरव से,

मधुर संगीत का करेंगे गान....


।।33।।

हां होगा,मेरा विचित्र-विशिष्ट स्वयंवर होगा,

ना होगा,ऐसा किसी का,

टूटेंगे दंभ कईयों के,शीश झुकेंगे कईयों,

बनेंगे कई हसी के पात्र,दंभ होगा चकनाचूर,

वरण मेरा होगा उसे,दर्परूपी-सर्प ढसा ना हो जिसे....

"इन्द्राज योगी"