प्रेम की अनुभूति,

निश्छल मन में होती है,

छल से मनुष्य,

भौतिक रूप से ही,

प्रसन्न रह सकता है,


रोक-टोक,दमन,हत्या,समझौता,

ये वे ही भौतिक तत्व है,

जो जीवात्मा को,

परमात्मा से,

मिलने को रोकते है,


और इसके साथ ही,

इनका साथ निभाता,

हमारा समाज,

हर बार कोशिश करता है,

प्रेम के दूतों का संदेश,

गंतव्य स्थान,

पर पहुंचने से,

पहले रोक देनी की।


~इन्द्राज योगी