
पंक्तियां क्या है,पंक्तियां,
संगीत का मधुर साज है,पंक्तियां,
प्रकृति की मनमोहक कलरव है,पंक्तियां,
छम-छम बहती नदियों छनकार है,पंक्तियां....
झर-झर गिरते झरनों का कोहरा है,पंक्तियां,
सावन के गीतो में गाएं जाने वाला मल्हार है,पंक्तियां,
मृदल-सी घास पर कुलाचे भरते हिरण का वेग है,पंक्तियां,
घटाओ से बरसते नीर का शोर है,पंक्तियां....
मेघो को चीरती दामिनी की प्रचंडतता है,पंक्तियां,
वन के संघर्षमय जीवन का चित्रण है,पंक्तियां,
विशालकाय पर्वतों का अभिमान है,पंक्तियां,
उजलते-उफनते सागर का आकार है,पंक्तियां....
गायक के गीत का भाव है,पंक्तियां,
गीतकार के शब्द की छांव है,पंक्तियां,
संगीतकार का दांव है,पंक्तियां,
कलाकार का मान है,पंक्तियां....
कवि के हृदय का नाप है,पंक्तियां,
लेखक के शब्दो को माप है,पंक्तियां,
पत्रकार के परिश्रम का जाप है,पंक्तियां,
श्रोताओं के श्रव्यों का उपचार है,पंक्तियां....
योद्धाओं के महीमामंडन का गान है,पंक्तियां,
युद्ध में प्रवाहित रक्त का पान है,पंक्तियां,
विजेता का गुणगान है,पंक्तियां,
परास्त का प्रारम्भ है,पंक्तियां.....
