तपती जेठ की दोपहरी,जाने को आई,

 चलती आंधी आषाढ़ की,मानसून की दस्तक लाई,

खग-विहग,दरख्त,धरती,मानव नैन निहारे,

घुमड़-घुमड़ गरजे बदरा,बदरा जाने क्या विचार...

 प्यास, ताप से व्याकुल सब,बरसे बरखा जाने कब,

 घनन-घनन छाये बदरा,उत्साहित मन उड़ी निदरा,

 शायद बरसे पड़े फुहार,निष्क्रय पड़े ग्रीष्म प्रहार,

 टिप-टिप शनै:शनै: बरसे अब,छूकर बौछार तृप्त सब...

 घनघोर घटा श्याम कालिमा छाई,ग्रीष्म अग्न बुझाने आई...

मोर-पपीहा करे पुकार,धरती पुत्र करे अरदास,

ताडित मेघना करे गर्जना,ये सब इंद्र के दास...

भूमि सिंचित बीज की आस,बरसे बरखा बनू मैं शाख,

तटस्थ खड़े पर्वत-गिरि,मिलाने को आतुर पयोध संग आंख...

छाया घनघोर अंधियारा, घिर आए बदरा,

तेज शोर क्रदंन मचाती,ताडीत प्रचंडता...

आई आई टिप-टिप,छम-छम आई,

बहुत गुजारिश बाद आई,

देखो देखो बारिश आई...

       "इन्द्राज योगी"