दो वीरों की भांति डटे खड़े,
मानो जैसे गोरा-बादल हठ पर अड़े खड़े..
एक दूसरे से परस्पर मिले,
पास इतने की पल पल मिले..
एक दूजे की शाखें आपस में यूँ उलझी है,
मानो पति-पत्नी में लंबी गुत्थी सुलझी है..
साथ-साथ रहते हैं मानो सब कुछ बतलाते हैं,
क्षण-क्षण डाल हिलाते हैं मानो अपना हाल सुनाते हैं..
चले तेज वायु प्रवाह आपस में घुल मिलते हैं,
दोनों दो भाइयों-सा प्यार इनका राम लखन से दिखते हैं..
अपने जड़ चेतन में महान ऋषियों को समाए हैं,
जो कभी तपे घोर तपस्या में इनको अपना आश्रय बनाएं हैं.
अपने विशिष्ट गुण से ही औषधिराज कह लाए हैं,
शतायु से साक्षी बने चिर स्तम्भ कहलाये हैं..
पतझड़ से बैराग जोड़,तृण, पत्र का मोह छोडा है,
विचित्र क्षृंगार रचा, बसंत से नाता जोड़ा है..
आई बर्षा मतवाली,औढी है इनने हरियाली,
नव अलंकृत रूप सजाया,
लो मनभावन सावन आया..
मौसम चाहे जो भी आए,
दोनों आपस में साथ पाए..
शायद संदेशा यही देते हैं,
संकट, बाधा, क्षणभर शेष,
वीर, योद्धाओं के ये गुण विशेष...
