कोई मानने को तैयार नहीं,
मैं शायर हो गया,
गमों से हार कर,
मैं कायर हो गया,
लिखता हूं,
सुनाता हूं,
कहता हूं,
बतलाता हूं,
हां! तन्हाई में,
अपनी मैं,
कागज खुरचता हूं,
मिलते है कुछ,
अक्षर मेरे,
अक्स से,
मिलते-जुलते,
उसके नक्श से,
कुछ दौड़ा शब्द,
बड़े अदब से,
मैं उसकी यादें,
लिखता हूं,
फिर भी वो,
मानने को,
तैयार नहीं,
वो है कहते
दिखावा दिखाते,
फिरता हूं,
पर शिकायत,
ये कैसी,
बात तो है,
कुछ शिकवे जैसी,
सिला मिला पर,
हमे तो,
गिला किए सा,
बिना,
यही तो यही तो,
लिख रहा हूं,
और बता रहा,
मैं कुछ ऐसा,
बीत गया,
जो मैं,
बीत गया,
जो जैसा,
उकेर कागज,
पर कलम,
रंगी अंगुलियां,
खून-खून,
वो सिरफिरे,
बता मुझको,
लाल रंग दवात,
बता रहे इसको,
अब भला बताओ,
मुझको,
कहां जाऊं,
किसको बताऊं,
मेरा हाल रहा,
कुछ बैचेन-सा,
दुखों से जकड़ी,
स्याह रैन-सा,
क्यों यकीन नही,
होता,
गम मेरे को,
पढ़कर,
गौर से देखो,
या फिर तुम,
शिकन को मेरे,
फैली जो रेखाएं,
बांट गई है,
भाग्य को मेरे,
उसका हिस्सा मिट गया,
और देखो,
मेरा रच रहा,
मैं दावा करू,
तो कितना,
हर कोई पूछे मुझसे,
कितना सच्चा,
आह! ऐसा व्यंग,
उनका,
करता क्षण-क्षण,
मुझे दंग,
हर घड़ी मेरी,
अब कागज,
पर ही,
बीत रही,
हां! ऐसी ही,
तो,
शायरों की,
रीत रही,
मेरे शब्द,
तुम्हे क्या,
दुखते,
कागज पर,
देखो जमा,
अब क्या,
दुख तुम्हे,
नही दिखते,
मानने को तो,
मत मानो,
पर मेरी आंखो,
में तो देखो,
दर्द छलक रहा होगा,
दिल मेरा साथ,
के किसी को,
अंदर ही अंदर,
बिलख रहा होगा,
एक भाव हृदय में,
मेरे भरा पड़ा,
उसकी की यादों में,
बस यह खोया पड़ा,
नही सुझती,
अब कोई दुनिया मुझे,
हां! वो ही तो,
थी दुनिया मेरी,
कहां जाऊं तुम,
ही बतलाओ ना,
यह गुजरती हवा,
मुझे धकेलती,
हां! इन्ही का तो,
नाम ले ले मैं,
उसकी काली घनी,
जुल्फों से खेलता,
हां! जल भी,
अब मुझे,
डुबोने को,
शोर मचाता,
लहरों के रूप में,
आता अब है,
क्योंकि मैं देखता था,
ऐसा ही मंजर,
कई बार उसकी आंखों में,
आज ये नदी,
के किनारे,
कुछ भी बोलने,
को तैयार नहीं,
जो बोलते थे,
हमेशा उसके,
होंठों समान,
छू कर जिव्हा,
सी सरिता,
और ये मिट्ठी,
भी देखो,
सन्न सी पड़ी है,
जो उसके कदमों के,
साथ ताल मिला,
आती थी,
सौंधी सी खुशबू ले,
बागीचे ये शहर के,
फूलों से है भरे पड़े,
पर नही तकते अब ये,
मुझको तकते थे जो,
सूरजमुखी की भांति.....
♦इन्द्राज योगी♦

