गांधार का मैं युवराज,सुशासित मेरा स्वराज,
यश-कीर्ति दुगनी-चौगनी,परिचय मेरा कुमार शकुनि...
बुद्धि-विधा का मैं धनी,राज-रण नीति मे अग्रणी,
चौसर-क्रीड़ा मे पारंग,राजा सुबल का आत्मबल...
प्रजा-काज सुखी वास,प्रशंसनीय छवि गांधारराज,
मिले-झूले,घुले-मिले,प्रजा हित सुराज...
छ्ल-कपट पूरित संसार,बचे कब तक क्या आसार,
कुदृष्टी पड़े कबभयभीत करे भय अब...
विधि-विधाता को क्या मंजूर,घड़ी-घड़ी सोचे ,
बना-जुटाया सब बिखरे,सोच कपकपाये तन...
भीष्म वीर अभिमानी,योध्दा अद्वितीय पराक्रमी,
कुरू वंश महान साम्राज्य,नहीं कोई रिपु-अराति...
कुरूराज का सन्देशा,था कोई छ्ल का अन्देशा,
गांधार हो परिणय सूत्र,संग कुरूवंश पुत्र...
सत्-तप की देवी,सुन्दर लोचन गांधारी,
स्फुट यौवन बसा तन मे,वज्र-दृष्टी धारी...
छला लगता है गांधार,भनक-भेद मन मे,
अन्ध पुत्र कुरुवंश,अयोग्य करार एक ही क्षण मे...
अजर भीष्म अभिमानी,रण-ललकार भरे हुंकार,
वीर पराक्रम प्रचंड तेज,क्षण भर ढेर गांधार अवशेष...
जिस पल का भय सताया,देखो वह अब आया,
सुराज्य गांधार मिट गई साख,देखने मात्र को बची राख...
हाय!जीवन मे लिखी अंधता,
इच्छा विरूध भी निभाऊ पतिव्रतता...
छल-कपट की योजना देख,मन मे जागा एक अभिशाप,
लू मेरे कुल नाश का प्रतिकार,करू कुरू कुल का संहार...
मैं ऐसा ना था,मैं सत मार्ग राही,
मैं क्यों बुरा,मैं क्यों बुरा...
छल-कपट धोखा-घात,षड्यंत्र-फरेब दिया,
सुख-वैभव,कुल-राज,सब छीन लिया...
वचन निभाऊ कसम मैं खाऊ,बनकर दास इन्हे सिखाऊ,
नीति-धर्म से उपर ठगा,इन सबसे नीचे मैं गिराऊ...
गांधार है प्रतिज्ञा अन्न-जल की,है प्रतिज्ञा कण-कण की,
कुरू को ध्वस्त गांधार बनाए,है प्रतिज्ञा उस छल-षड्यंत्र की...मन,त
