कहो! क्या तुम मुझसे दूर,

कितनी दूर चली जाओगी,

मीलों दूर तलक मुझको पाओगी,



मेरी बातें,

मेरी यादें,

तुम्हे रह-रह कर सताएगी,

मन से, मायूसी से,

शकाओं की जासूसी से,

कहो! क्या तुम लड़ पाओगी,


ना होगा कोई मुझ-सा सहारा,

स्वयं को हारा हुआ जब पाओगी,

घेरेंगा जब तुम्हे यह समाज,

स्वयं की पराधीनता से झुंझ लाओगी,


चार दीवारों के सिवा,

हां! सजी सेज तुम पाओगी,

दर्प से भरपूर देह तुम्हारी,

इच्छा विरुद्ध चकनाचूर हो जायेगी,

हां! इसी समय,

उपहास वाली बातें सभी तुम्हे याद आयेगी,


पर तुम मायूस ना होना,

आए मुझसे पहले भी,

आशिक,कई प्रेम पुजारी ,

हुई इस निर्दयी समाज में,

मेरी भी उनकी-सी, जी-हजूरी,


प्रेम यहां कितनो का सफल हो पाया,

जीवन भर कृष्ण ने स्वयं को अधूरा पाया,

सिया खोजती रही जीवन भर प्रेम,

बतलाओ कहां समाज ने अडंगा नही अड़ाया,


मिसाले रही अमर-सी,

प्रेम की,

जिसने जिया,

प्रेम को वो ही जाने,

अनमनी सी जिंदगी के सामने,

जिद्दी प्रेम के फैसले मनमाने,

हम माने तो यार ना माने,

यार माने तो संसार ना माने,

होती ताकते प्रबल कई,

यहां प्रेम को झुकाने,


प्रिय पाठक मेरे,

मैने तो लिखा यू हीं,

प्रेम तुम्हे बतलाने को

आना ना मेरी बातों में,

वरना तैयार रहना,

कीमत चुकाने को,

उन्होंने चुकाई,

मैने चुकाई,

पड़ेगा तुम को भी चुकाना,

पसंद करेगा यह समाज,

तुमको भी झुकाना....

~इन्द्राज योगी