खड़ी होती समक्ष मेरे,

आंखों को कर बंद यूं अपने,

इक बड़ी विपप्ति में मैं पड़ जाता हूं,

देखूं तेरे लब हंसी,

या माथे पर जुल्फे कसी,

सामंजस्य के इस तालमेल में,

मैं उलझा जाता हूं...


नैनों से सीधे नाभि पर नजर घूमाता हूं,

किंचित रहता है भय मन में,

खुले जो नेत्र तेरे पटल से,

नजरों को मेरी गिरा तुम पाओगी,

या कहो क्या मुझे बांहों में अपने भर जाओगी...


नही मन मेरे में स्थित,

काम इच्छा वासिनी,

यह रही सदा उनमें,

प्रेम को समझे भोग इच्छा वासिनी,

होगा भाव कुछ ऐसा जागृत,

मन,हृदय से करूंगा आग्रह,

सहर्ष स्वीकार करो तुम,

स्वीकार करू जब रूप अर्धांगिनी.....