खदानों में निकले पत्थर को घिसता
मशीनों में देखो अब बचपन पिसता,
चारो ओर धूल का गुब्बार
जकड़े बचपन को मुश्किलें बेशुमार,
सना शरीर कोमल अब
पत्थर के चुने से,
उतरती है परते कई
अब अंग-अंग छूने से,
खदान,पत्थर,मशीन,धुआं
इन सब बीच पलता बचपन,
मुश्किल है जीवन की
अब उम्र पचपन,
सुख खोज रहा है बचपन
अकाल मृत्यु के साएं में,
शांति खोज रहा अब
मशीनों के शोर-शराबे में,
नंगे पैर दौड़ रहा
नंगापन का नाच करता,
मजबूरियों से घिरा
बचपन अपना बचाव करता....
~इन्द्राज योगी
